किया दीपदान, प्रभु की महिमा का बखान
संसू मसकनवा (गोंडा) भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर में पांच दिवसीय सत्संगी जीवन कथा में दीपोत्सव का आयोजन किया गया।हरि भक्तों ने हजारों दीपों से दीपदान किया। गुजरात के बड़ौदा के स्वामी नारायण मंदिर गुरुकुल लोया के तत्वावधान में आयोजित
गोंडा : भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया।हरि भक्तों ने हजारों दीपों से दीपदान किया। महंत देव स्वामी ने कहा कि अन्नकूट दर्शन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सत्संगी जीवन कथा महोत्सव में गुरु की महिमा का जीवंत वर्णन करते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास स्वामी दर्शन बल्लभ दास ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी बढ़कर है। गुरु की कृपा से वास्तविक ज्ञान की प्राप्ति होती है। स्वामी घनश्याम प्रकाश दास, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, महंत देव स्वामी व स्वामी जानकी भंडारी आदि मौजूद रहे।