किसान की हत्या का राजफाश नहीं कर सकी पुलिस
पर सोने गए थे। 22 सितंबर की सुबह उनका शव राइस मिल पर मिला था। चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या की गई थी। उनके छोटे पुत्र संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उ
गोंडा : कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर धौताल गांव निवासी किसान वासुदेव सिंह की गत 21 सितंबर की रात में हत्या कर दी गई थी। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक राजफाश नहीं कर सकी।
वासुदेव सिंह गत 21 सितंबर की रात राइस मिल पर सोने गए थे। 22 की सुबह उनका शव राइस मिल पर मिला था। चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या की गई थी। उनके छोटे पुत्र संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। फिर क्यों उनकी हत्या की गई। घटना के पीछे का कारण क्या है? वहीं, पुलिस द्वारा अब तक घटना का राजफाश न किए जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग कह रहे हैं कि घटना के इतने बाद भी पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। कोतवाल देहात राजनाथ सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं और छानबीन जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।