कर्मचारियों, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
गोंडा : संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले कर्मचारियों व शिक्षकों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर जेल
गोंडा : संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले कर्मचारियों व शिक्षकों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन चलाया। संपूर्णानंद टाउन हाल परिसर में सभा की। सरकार के खिलाफ ¨नदा प्रस्ताव पारित कर सभी ने नगर कोतवाली की ओर कूच कर दिया। इस दौरान पेंशन बहाली के समर्थन व सरकार के विरोध में नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने वहां पहुंचने से पहले ही इनकैन चौराहे पर रोक दिया। कर्मचारी व शिक्षक वहीं पर बैठ गए और नारेबाजी तेज कर दी। पुलिस में समिति के 32 प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें सीओ ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
संघर्ष समिति के संयोजक अशोक पांडेय ने कहाकि सरकार पेंशन की मांग को नहीं मान रही है। हम अधिकार मांग रहे हैं लेकिन, कर्मचारियों व शिक्षकों का तिरस्कार किया जा रहा है। मंत्री विनय तिवारी ने कहा कि सरकार जेल में डाल दे, चाहे जो करे लेकिन, नई व्यवस्था समाप्त होने व पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सह संयोजक वीर विक्रम ¨सह ने कहा कि शांत नहीं बैठेंगे। 18 फरवरी को राजधानी लखनऊ में प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की। डॉ. अखिलेश शुक्ल ने कहा कि सरकार हठधर्मी है। वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सरकारी सेवकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांग पर विचार करना चाहिए। ऐसा नहीं किया जा रहा है। अध्यक्षता नरेंद्र ¨सह व संचालन इरफान मोइन ने किया। जावेद कमर, बलवंत ¨सह, उमाशंकर ¨सह, कृष्ण गोपाल, हेमंत तिवारी, यशवंत पांडेय, रीता मिश्रा, रघुनाथ पांडेय, अवधेश तिवारी, उमेश मिश्र, रुपेश पांडेय, शकुंतला ¨सह, मंजूर इलाही समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बाइक रैली निकाली, स्कूलों में तालाबंदी का ऐलान
संसू, गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी पार्क में रैली समाप्त हुई। बुधवार से 12 फरवरी तक स्कूलों व कार्यालयों में तालाबंदी कर हड़ताल का ऐलान किया। अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर दे अन्यथा हड़ताल की जाएगी। संयोजक इंद्रपाल तिवारी ने कहा कि पेंशन सरकारी सेवकों को अधिकार है। इंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि पेंशन से कम पर नहीं मानेंगे। मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि छह फरवरी से हड़ताल होगी। दिनेश ¨सह, राजेश शुक्ल, संजीव मिश्र, अजय यादव, संतोष श्रीवास्तव, मनीष ¨सह मौजूद रहे।