विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवीपाटन मेला और अयोध्या धाम के लिए रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू, कुल 64 अतिरिक्त बसों को होगा संचालन

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:52 PM (IST)

देवीपाटन मेले के लिए रोडवेज प्रशासन 34 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा, जिसमें बलरामपुर डिपो से सर्वाधिक 15 बसें शामिल हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. देवीपाटन मेले के लिए 34 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

  2. अयोध्या धाम के लिए 30 अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध होंगी।

  3. दिव्यांगों को मुफ्त यात्रा हेतु यूडीआईडी कार्ड दिखाना होगा।

जागरण संवाददाता, गोंडा। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे देवीपाटन मेले को देखते हुए रोडवेज प्रशासन 34 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। मेले में सर्वाधिक बसें बलरामपुर डिपो की लगाई हैं, जहां से 15 बसें रोज तुलसीपुर के लिए चलेंगी जबकि पांच-पांच बसें गोंडा व बहराइच समेत अन्य डिपो से चलाई जाएंगी। अयोध्या व प्रयागराज डिपो से भी दो-दो बसें लगाई गई हैं।

शारदीय नवरात्र को देखते हुए देवीपाटन मेले के लिए रोडेवज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बलरामपुर डिपो से 15 बसें मिलेंगी, जबकि गोंडा डिपो से तुलसीपुर के लिए पांच बसें चलाई जाएंगी।

दोनों डिपो की पांच-पांच बसें अतिरिक्त खड़ी रखी जाएंगी, जिन्हें जरूरत के अनुसार चलाया जाएगा। यही नहीं अयोध्या धाम जाने के लिए गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, रुपईडीहा समेत विभिन्न डिपो की 30 अतिरिक्त बसें लगाई गईं है।

अयोध्या से देवीपाटन मेले के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने पर भी मंथन किया जा रहा है। अभी तक केवल एक बस चल रही है, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ाने की तैयारी है, हालांकि अयोध्या के रोडवेज अधिकारियों की मानें तो अयोध्या से देवीपाटन मेले के लिए अधिक यात्री निकले तो इलेक्ट्रिक बस को गोंडा व बलरामपुर होते हुए तुलसीपुर भेजा जाएगा,जहां से वह विभिन्न स्थानों की सवारी लेकर आएगी।

यूडीआईडी कार्ड दिखाते ही बनेगा शून्य मूल्य वाला टिकट

अब तक पुराने प्रमाणपत्रों के सहारे बसों में मुफ्त यात्रा कर रहे रोडवेज के दिव्यांग यात्रियों के लिए रोडवेज ने नए नियम लागू किए हैं। अब उन्हें यूडीआईडी कार्ड लेकर ही चलना होगा, तभी वह मुफ्त यात्रा कर पाएंगे।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि यह कार्ड दिखाते ही परिचालक की मशीन उसे स्कैन कर शून्य मूल्य वाला टिकट निकाल देगी। नई व्यवस्था से फर्जी प्रमाणपत्रों से मुफ्त यात्रा का लाभ ले रहे लोगों पर अंकुश लग जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर के तुलसीपुर में देवीपाटन मेला की तैयारियां तेज, सफाई का चला विशेष अभियान