रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म
गोंडा : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया ह
गोंडा : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश ¨सह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गत शुक्रवार की रात उसके घर एक दूर का रिश्तेदार आया था। उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। लड़की ने जब यह घटना बताई तो वह सब दंग रह गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी करुआ थाना कोतवाली कर्नलगंज निवासी मुकेश कुमार गोस्वामी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गयी है। पीड़िता को महिला आरक्षियों के साथ चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।