मौसम बदल रहा रंग, सुबह कोहरा-दिन में धूप
चित्र परिचय जागरण टीम गोंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। इन घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं
गोंडा : मौसम हर पल रंग बदल रहा है। सुबह कोहरे के साथ हो रही है। दिन में धूप निकल रही है। शाम को एक बार फिर मौसम ठंडा हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि तापमान भी लुढ़का नजर आ रहा है।
बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि लोगों को सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे दस बजे के बाद मौसम साफ होना शुरू हुआ। कुछ ही देर में मौसम बिल्कुल साफ हो गया। तेज धूप निकल आई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी। चिकित्सकों की मानें तो यह मौसम सेहत के लिए सावधानी बरतने वाला है। फिजीशियन डॉ. समीर गुप्ता का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी चूक परेशानी की वजह बन सकती है। ऐसे में सेहत को लेकर बिल्कुल सतर्क रहें। खासकर बच्चों को लेकर। कृषि वैज्ञानक डॉ.उपेंद्र सिंह के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे रही।