विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 नवंबर को गोंडा आएंगे CM योगी, चार जिलों के 41 हजार मेधावियों को बांटेंगे टैबलेट

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:30 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के 41 हजार मेधावियों को टैबलेट वितरित करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम योगी 41 हजार मेधावियों को टैबलेट देंगे।

  2. कार्यक्रम 27 नवंबर को गोंडा में आयोजित होगा।

  3. देवीपाटन मंडल के चार जिलों के छात्र शामिल।

संवाद सूत्र, गोंडा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंडल के 41 हजार मेधावियों को टैबलेट का वितरण करेंगे। 27 नवंबर को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

गोंडा जिले से 30 हजार, बलरामपुर व बहराइच से पांच-पांच हजार व श्रावस्ती जिले से एक हजार छात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में करीब 45 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। मेधावियों को लाने के लिए देवीपाटन मंडल में
1300 वाहन लगाए गए हैं।

डीएम रमेश रंजन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।

डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर जितेंद्र
गौतम उपस्थित रहे।

वाहन ढूंढ़ रहे अधिकारी

कार्यक्रम में छात्रों को लाने के लिए रोडवेज के साथ ही स्कूल व टैक्सी बसें भी लगाई गई हैं। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के लिए 1300 वाहन की व्यवस्था की जा रही है। शहर में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर छह पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अरविंद कुमार ने बताया कि वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।

45 हजार लोगों के लंच पैकेट की हो रही व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले छात्रों व कर्मियों के लिए लंच पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। 45 हजार लोगों के लिए भोजन के व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्ति विभाग को सौंपी गई है। मेन्यू में क्या रहेगा, यह अभी फाइनल नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार, डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव पर हुआ मंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।