विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में सीएम योगी 520.84 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा के तेजपुर सिंगारघाट में 520.84 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण ...और पढ़ें

सीएम योगी 520.84 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण।

सीएम योगी 520.84 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण।

HighLights

  1. CM योगी 520.84 करोड़ की 69 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण।

  2. गोंडा के गौरा व मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य।

  3. मुख्यमंत्री लाभार्थियों को हितलाभ बांटेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

जागरण टीम, गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तेजपुर सिंगारघाट में गौरा व मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की पांच अरब 20 करोड़ 84 लाख रुपये की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल, डीएम प्रियंका निरंजन, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समय से कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।

गौरा व मनकापुर में लोकार्पण की बड़ी परियोजनाएं

गौरा विधानसभा क्षेत्र में रेनुआ दौलतपुर से अलीपुर मार्ग, लंबाई 12.4 किलोमीटर, लागत 25.70 करोड़ रुपये। कुआनों नदी के बालूघाट पर सेतु व पहुंच मार्ग का निर्माण, लागत 11.17 करोड़, मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में लोकनायक जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सिसवा, लागत 31.99 करोड़, झिलाही-सिसवा-मदनापुर-हनुमानगंज-पेड़ारन-राजगढ़ मार्ग, लंबाई 9.5 किलोमीटर, लागत 22.52 करोड़, नगर पालिका परिषद नवाबगंज में पेयजल परियोजना 18.42 करोड़, नगर पंचायत मनकापुर में पेयजल परियोजना 11.54 करोड़।

शिलान्यास के लिए चयनित बड़ी परियोजना

क्र. सं. विधानसभा क्षेत्र परियोजना / कार्य का नाम लंबाई / विवरण लागत (करोड़ रुपये में)
1 गौरा मसकनवा बाजार में रेलवे ओवरब्रिज - 88.90
2 घारीघाट, बभनजोत में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय - 24.96
3 अमवा-तामा-वीरपुर मार्ग 9.9 किमी 24.05
4 मनकापुर उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज राज्य मार्ग (एसएच-9) दो लेन चौड़ीकरण 20 किमी 63.00
5 अयोध्या-गोंडा मार्ग (एनएच-330 ए) पर कटरा भोगचंद के पास भव्य द्वार - 39.71
6 वजीरगंज-झिलाही-मनवर मार्ग 7.5 किमी 14.89
7 अटल आवासीय विद्यालय संपर्क मार्ग स्थित मनवर नदी पर लघु सेतु और पहुंच मार्ग - 6.58

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।