प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों को मिलेगी मदद
गोंडा : रुपईडीह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा में शिक्षक विवेक पाठक ने लाइब्रेरी की स्
गोंडा : रुपईडीह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा में शिक्षक विवेक पाठक ने लाइब्रेरी की स्थापना की है। स्कूल की वेबसाइट बनाई गई है। क्षेत्रीय विधायक बावन ¨सह व बीएसए मनिराम ¨सह ने फीता काटकर पुस्तकालय व वेबसाइट का शुभारंभ किया। बीएसए ने कहा कि इससे स्कूल के छात्रों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मदद मिलेगी। छात्रा ¨रकू, ¨रकी, दीपशिखा, काजल, लक्ष्मी व सोनी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा कि यह स्कूल की सराहनीय पहल है। शिक्षक विवेक ने बताया कि 150 पुस्तकों से शुरुआत की जा रही है। राजकीय पुस्तकालयाध्यक्ष संजय शाह ने मदद का भरोसा दिया। बीईओ प्रभा वर्मा, एसपी मिश्र, राजेश मिश्र, अभिषेक दुबे, अश्वनी शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, भाष्कर दुबे, विवेक पांडेय, गोपाल कृष्ण शुक्ल, सुरेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।