फव्वारा चौराहे पर लगाई जाए राजा देवी बक्श की प्रतिमा
गोंडा : क्षेत्र के बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को क्षत्रिय युवा वाहिनी के द्वारा क्ष्
गोंडा : क्षेत्र के बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को क्षत्रिय युवा वाहिनी के द्वारा क्षत्रिय महामिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक स्वर में कहा गया कि देश की स्वतंत्रता में महाराजा देवी बक्स ¨सह का अतुलनीय योगदान है। इसलिए फव्वारा चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाई जाए। यही नहीं, उसका नाम भी राजा देवी बक्श ¨सह चौराहा किया जाए। कहा गया कि यदि प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
उनके नाम से फव्वारा चौराहे पर मुख्य अतिथि देवरिया के राजा साहब उमेश प्रताप मल्ल, कुंवर अभिषेक प्रताप मल्ल, मंगलदेव ¨सह, श्याम बहादुर ¨सह उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संयोजक आनंद ¨सह ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा देवी बक्श ¨सह गोंडा के राणा प्रताप हैं। राष्ट्रीय वित्त सचिव अंकुर ¨सह ने कहा कि राजा देवी बक्श का योगदान अधिक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लखेश्वरी ¨सह, राष्ट्रीय संयोजक अमित ¨सह ने भी विचार व्यक्त किया। मांग किया गया कि शहर के फव्वारा चौराहे का नाम राजा देवी बक्श ¨सह चौराहा किया जाए, चौराहे पर राजा देवी बक्श ¨सह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, गोंडा में उनके नाम पर एक पार्क बनाया जाए, जिला अस्पताल का नाम राजा देवी बक्श ¨सह के नाम पर किया जाए, देश के लिए उनके योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाय। इस मौके पर रवि भूषण ¨सह, महेंद्र बक्श ¨सह, स्वतंत्र ¨सह, अतुल ¨सह, संजय ¨सह, योगेश ¨सह, संतोष ¨सह, विकास ¨सह, विजय ¨सह, अंकुश ¨सह, शशि ¨सह, नीरज ¨सह, लवकुश ¨सह, गोकरन ¨सह, जंगली ¨सह, मुनीजर ¨सह, अशोक ¨सह, डॉ. शिव पूजन ¨सह, विपिन ¨सह, मनीष ¨सह, मुकेश ¨सह आदि मौजूद रहे।