Move to Jagran APP

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने बृजेंद्र

गोंडा : राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की मंडलीय व जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी क

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:14 PM (IST)
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने बृजेंद्र
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने बृजेंद्र

गोंडा : राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की मंडलीय व जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नीरज तिवारी मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र ¨सह जिलाध्यक्ष बनाए गए।

loksabha election banner

सोमवार की शाम राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आवास विकास विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता की मौजूदगी में कर्मचारियों को सदस्यता दिलाई गई। इसके बाद कार्य कारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया गया। संघ का मंडलीय अध्यक्ष नीरज तिवारी, उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, मंडलीय सचिव नादिर सिद्दीकी, उप सचिव महेंद्र पालीवाल व मंडलीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चंद पाल को बनाया गया। जिला कार्यकारिणी में पीडी त्रिवेदी को मुख्य संरक्षक, राकेश गुप्ता को संरक्षक, बृजेंद्र ¨सह को जिलाध्यक्ष, सतीश गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष, पवन साहनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परमानंद पांडेय को उपाध्यक्ष, नरेंद्र मिश्र को जिला सचिव, राकेश यादव को उप जिला सचिव, इंद्रकुमार यादव को कोषाध्यक्ष, संतोष यादव को उप कोषाध्यक्ष, जितेंद्र विश्वकर्मा को कार्यालय सचिव, अमित कुमार को संगठन सचिव, कलीम खां को सह संगठन सचिव व उमाशंकर यादव को प्रचार सचिव बनाया गया। चयनित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.