पुरानी पेंशन मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई
गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने आइटीआइ सभागार में बैठक क
गोंडा : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने आइटीआइ सभागार में बैठक की। पेंशन मिलने तक लड़ाई जारी रखने एलान किया। आठ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित हो रहे रैली में शामिल होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारियों को पेंशन दिलाने के लिए मंच प्रतिबद्ध है। इसको लेकर लड़ाई चल रही है। चरणबद्ध तरीके से नई पेंशन प्रणाली का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ में रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें 20 से अधिक संगठन के लोग शामिल होंगे। सरंक्षक इंद्र पाल तिवारी ने कहा कि आठ अक्टूबर को तिथि निर्धारित है। सभी सहयोगी संघ के पदाधिकारी, सदस्य मिलकर अधिक से अधिक कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारियों को रैली में ले चलें। मीडिया प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि धरने में पांच हजार से अधिक शिक्षक व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। दिनेश ¨सह, विजय नारायण पांडेय, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, विजय कुमार, देवमणि शुक्ल, राज मंगल, परवेज अकरम, दुर्गा प्रसाद शर्मा व दीपक यादव सहित अन्य मौजूद रहे।