नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने की मुहिम शुरू
गोंडा : नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत न
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:29 PM (IST)
गोंडा : नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत नगर के विभिन्न वार्डों व गली तथा चौराहे-तिराहे पर होर्डिंग-बैनर लगाए गए और समय-समय पर पंपलेट का भी वितरण किया जाता है। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक के कप, गिलास, चम्मच आदि का उपयोग रोकने के लिए अभियान चलाया जाता है। अधिशासी अधिकारी सुरभि पांडेय ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए नई पहल की गयी है। जिसमें संतोषजनक समर्थन मिल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें