भारतीय शिक्षण पद्धति से ही तरक्की करेगा देश
गोंडा : भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का
गोंडा : भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मंत्री व मुख्य वक्ता डॉ ओपी ¨सह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागतम गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता ने भारतीय शिक्षण मंडल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में काफी खामियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाकर ही देश तरक्की कर सकता है। प्रांतीय अध्यक्ष एचबी ¨सह ने जिले के वार्षिक एवं आजीवन सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि देश में बेहतर शिक्षा प्रणाली लागू कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अवध प्रांत की गोंडा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अजय प्रकाश ¨सह को अध्यक्ष, डॉ आरबी ¨सह, रमेश ¨सह, संजय तिवारी व सतेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ नवनीत कुॅवर श्रीवास्तव को मंत्री, कवींद्र मिश्र, डॉ अनुज ¨सह, डॉ विक्रांत शुक्ल को सहमंत्री मनोनीत किया गया। डॉ दिलीप ¨सह, ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह उर्फ लाल साहब, डॉ एसबी ¨सह, डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव, अर¨वद कुमार ¨सह मौजूद रहे।