Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर उमड़ी आस्था, खिचड़ी भोज का आयोजन

गोंडापसका में श्रद्धालुओं ने किया स्नान घाट पर किए गए थे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:34 PM (IST)
मकर संक्रांति पर उमड़ी आस्था, खिचड़ी भोज का आयोजन
मकर संक्रांति पर उमड़ी आस्था, खिचड़ी भोज का आयोजन

जागरण टीम, गोंडा: मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बाद भी पसका में सरयू घाट पर स्नान दान के लिए श्रद्धाुलुओं की भीड़ रही। साथ ही जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

लक्ष्य फाउंडेशन ने रोडवेज बस स्टाप के समीप खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसमें यात्रियों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी गुप्ता उर्फ बबलू, जगदंबा प्रसाद, विकास यादव, जितेंद्र पांडे हलचल, शशिधर दुबे, दिलीप मिश्र, रूप गुप्ता, अरुण मिश्र, जितेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता,राकेश श्रीवास्तव, शक्ति गुप्ता, जितेंद्र, बंटू गुप्त मौजूद थे। झंझरी ब्लाक तिराहे पर भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रमाकांत मिश्र, श्रीकांत मिश्र, शुभम, संजय पांडेय, अनुज तिवारी मौजूद थे। परसपुर: मकरसंक्रांति पर्व पर सूकरखेत पसका के पवित्र सरयू घाघरा नदी के संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पडा। श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान करके अन्न दान किया। यहां खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कल्पवास करने आए संत महात्माओं को खिचड़ी खिलाया। इसके अलावा सरयूनदी के भौरीगंज घाट, जंबूद्वीप घाट व बरुहा घाट पर भी लोगों ने स्नान किया। कर्नलगंज: सरयू तट पर बने कटरा घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। पंडित विष्णु महाराज ने बताया कि ठंड के चलते घाट पर स्नान करने वाले लोगों की संख्या कम है,लेकिन मुख्य रूप से कार्तिक पूर्णिमा व मौनी अमावस्या पर्व पर भीड़ अधिक होती है।

इस पर्व पर लोग खिचड़ी दान करते हैं। घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.