लखनऊ से जारी हो रही गन्ना पर्ची
गोंडा : गन्ना किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नलगंज क्षेत्र के कि
गोंडा : गन्ना किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नलगंज क्षेत्र के किसानों को समय से गन्ना पर्ची नहीं मिल पा रही है। बुधवार को किसान बंधु दिवस की बैठक में किसानों ने बताया कि गन्ना विकास समिति के भंभुवा सोसायटी की पर्ची लखनऊ से जारी हो रही है। समय से पर्ची न मिलने कारण किसान गन्ना की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। डीएम जेबी ¨सह ने भंभुवा सोसायटी से पर्ची जारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। छुट्टा जानवरों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग किसानों ने की है। इसपर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उप निदेशक कृषि ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण के लिए प्रत्येक राजस्व गांव से एक किसान का चयन ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर किया जाना है। इसके लिए संबंधित को पत्र भेजे गए हैं। बैठक में जिला कृषि अधिकारी विनय ¨सह आदि मौजूद रहे।