Move to Jagran APP

इस सीट पर 2019 में जीती थी BSP, फिर भी तय नहीं हो सके हाथी के साथी; क्या बागियों का हो रहा इंतजार?

भाजपा ने गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह श्रावस्ती से साकेत मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सपा ने गोंडा लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा व बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रमेश गौतम पर दांव लगाया है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी करीब आ रही है मतदाताओं के मन में प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

By Varun Yadav Edited By: Aysha Sheikh Published: Fri, 22 Mar 2024 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2024 05:35 PM (IST)
इस सीट पर 2019 में जीती थी BSP, फिर भी तय नहीं हो सके हाथी के साथी

रमन मिश्र, गोंडा। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने जीती थी श्रावस्ती सीट, इस बार मंडल में किसी भी सीट पर घोषित नहीं कर सकी प्रत्याशी। देवीपाटन मंडल की दो-दो लोकसभा सीटों पर भाजपा व सपा ने भले ही अपने प्रत्याशी तय कर दिए हों लेकिन, बसपा एक भी सीट पर उम्मीदवार का फैसला नहीं कर सकी है।

loksabha election banner

यह हाल तब है जब वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा ने श्रावस्ती सीट जीती थी और कैसरगंज सीट पर वह दूसरे स्थान पर रही। यह बात अलग है कि पांच वर्ष पहले हुए आम चुनाव में बसपा व सपा का गठबंधन था लेकिन, इस बार बसपा अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

भाजपा ने गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से साकेत मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, सपा ने गोंडा लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा व बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रमेश गौतम पर दांव लगाया है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी करीब आ रही है, मतदाताओं के मन में प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। प्रस्तुत है गोंडा से रमन मिश्र की रिपोर्ट :

पूर्ण बहुमत की सरकार में भी मंडल की चारों सीटें हार गई थी बसपा

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी। पार्टी ने मंडल की गोंडा, कैसरगंज, बहराइच व श्रावस्ती सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन, एक भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली। कैसरगंज में सपा के बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा से कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा, श्रावस्ती से कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय विन्नू व बहराइच सुरक्षित सीट से कांग्रेस के कमांडो कमल किशोर ने जीत दर्ज की थी।

पहली बार मंडल में खुला था बसपा का खाता

राज्य में चार बार सरकार बनाने वाली बसपा का लोकसभा चुनाव में पहली बार खाता 2019 के आम चुनाव में खुला था। सपा व बसपा गठबंधन में बसपा को श्रावस्ती व कैसरगंज लोकसभा सीट मिली थी। श्रावस्ती लोकसभा सीट से बसपा के राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र को 5320 मतों से पराजित किया था। राम शिरोमणि वर्मा को चार लाख 41 हजार 771 व दद्दन मिश्र को चार लाख 36 हजार 451 वोट मिले थे।

वहीं, कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव को दो लाख 61 हजार 601 मतों से हराया था। बृजभूषण शरण सिंह को पांच लाख 81 हजार 358 व चंद्रदेव राम यादव को तीन लाख 19 हजार 757 वोट मिले थे।

डिस्क्लेमर: इस समाचार में बेनी प्रसाद वर्मा से संबंधित तथ्य को अपडेट किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.