विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बृजभूषण सिंह ने किया श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग का समर्थन, बेटी के चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया

Published: Tue, 14 Apr 2026 07:21 PM (IST)

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक कार्यक्रम में जीवन में संतुलन को सफलता का रहस्य बताया। उन्होंने ...और पढ़ें

नंदिनीनगर महाविद्यालय में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

नंदिनीनगर महाविद्यालय में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोंडा। जो इंसान जीवन में संतुलन बनाना सीख गया, वह कभी हार नहीं सकता। यही जीवन का सबसे बड़ा रहस्य है। यह बात नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कही। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि पहले लोग नदियों में तैरना सीखते थे, लेकिन अब नदियां इतनी गंदी हो गई हैं कि वहां नहाना भी मुश्किल हो गया है। तैरना सीखना जरूरी है, लेकिन जीवन में संतुलन बनाना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

बृजभूषण ने श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग का समर्थन

पूर्व सांसद ने नोएडा में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग का समर्थन किया। बेटी शालिनी सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. नवीन सिंह ने किया।

महंत राजकुमार दास, हेमंत दास, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, पंकज सिंह, आजाद विक्रम सिंह, राजेश तिवारी जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, रिशु श्रीवास्तव, रवि सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- BJP विधायक ने किसे बताया 'आज का भगवान'? बोले- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा

यह भी पढ़ें- यूपी में 14566 नंबर हेल्पलाइन बनी सहारा, समाज कल्याण विभाग की सख्ती से एक साल में 100% शिकायतों का हुआ निस्तारण