‘सपने में चुनाव चिह्न साइकिल देखा’ वाले वीडियो की हकीकत आई सामने, बृजभूषण शरण सिंह ने खुद ही बताई वजह
एक वायरल वीडियो में समर्थक ने बृजभूषण शरण सिंह से कहा कि उसने सपने में उनका चुनाव चिह्न साइकिल देखा ...और पढ़ें
HighLights
समर्थक ने बृजभूषण सिंह से कहा सपने में देखा साइकिल चुनाव चिह्न।
पूर्व सांसद ने हँसकर कहा, मैं भाजपा में हूँ।
बृजभूषण ने बताया, समर्थक ने वीडियो वायरल होने के लिए बनाया।
जागरण संवाददाता, गोंडा। राजनीति में बदलाव की चर्चा के बीच मंगलवार को एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक समर्थक कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से कह रहा है कि रात में मैंने सपने में आपका चुनाव चिह्न साइकिल देखा है। पूर्व सांसद ने हंसते हुए कहा, भक्क और आगे निकल गए। दैनिक जागरण उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल, नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मिलने के लिए समर्थक खड़े थे। जैसे ही वह जिम बाहर निकले सेमरा शेखपुर से आए रवि रंजन ने दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
रवि रंजन ने कहा, बाबा आपकी तरफ से आया हूं। आपको वोट दूंगा। आपका चुनाव चिह्न आ गया है। आज रात में हमने सपना देखा है कि आपका चुनाव चिह्न साइकिल है। पूर्व सांसद ने हंसते कहा कि भक्क, मैं भाजपा में हूं। यह सुनकर आसपास खड़े हंसने लगे।
सांसद ने बताया कारण
जब इस घटनाक्रम के संबंध में बृजभूषण शरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया, पास में ही एक गांव है सेमरा शेखपुर। रवि रंजन उसी गांव का रहने वाला है। उसने लोगों से कहा था कि एक वीडियो बना दीजिए। पूछा गया कि वीडियो का क्या करोगे? रवि रंजन ने कहा कि वायरल हो जाऊंगा। फिलहाल, मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं।
रवि रंजन ने बृजभूषण सिंह के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। पूर्व सांसद ने ने कहा, वह जो कह रहा है, उसे भी कहने की आजादी है। मैं किसी को रोक नहीं सकता। बहुत लोग मिलने आते हैं।
यह भी पढ़ें- '50 करोड़ नाय, 50 पैसा न देब बाबा जी', बृजभूषण शरण सिंह ने कसा बाबा रामदेव पर तंज
यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह का दावा, यूपी में कांग्रेस की अपनी कोई राजनीतिक हैसियत नहीं, सपा के सहारे लड़ेगी चुनाव
