विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं अभी न तो बूढ़ा हुआ हूं और न ही रिटायर', बृजभूषण शरण स‍िंह ने बेटे को ट‍िकट म‍िलने पर अब क्‍या कहा?

Published: Wed, 15 May 2024 11:11 AM (IST)

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मेरे सामने मेरा बेटा आगे बढ़ रहा है ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ...और पढ़ें

चुनावी जनसभा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह व भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ल का माला पहनकर स्वागत करते समर्थक।- जागरण
चुनावी जनसभा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह व भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ल का माला पहनकर स्वागत करते समर्थक।- जागरण

संवाद सूत्र, कटरा बाजार (गोंडा)। मेरे खिलाफ साजिश पहले भी हुई है। 1996 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने गोंडा जिले के नाम बदलकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण नगर कर दिया था, तब मैंने उक्त निर्णय का विरोध करते हुए पदयात्रा निकाली थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी से कहकर गोंडा का नाम बरकरार रखा। यह बात मंगलवार को कटराबाजार के आदर्श नगर बिरवा में आयोजित चुनावी सभा में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि मेरे सामने मेरा बेटा आगे बढ़ रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सांसद ने कहा कि मैं, अभी न तो बूढ़ा हुआ हूं और न ही रिटायर। आप लोगों ने 33 वर्ष मेरा साथ दिया है। अब मैं अपनी दूसरी पीढ़ी आपके हवाले कर रहा हूं। मैं कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं करता। सबके साथ समान व्यवहार करता रहा हूं। सांसद ने चुटकीले अंदाज में कहा कि क से कटराबाजार, क से कैसरगंज, क से कमल का फूल और क से करण के लिए वोट मांगने आया हूं।

भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ल ने कहा कि एक-एक वोट से मजबूत सरकार बननी है, इसलिए अपना वोट व्यर्थ न जाने दें। सांसद ने रामापुर, दुबहाबाजार व मैजापुर चीनी मिल परिसर में भी सभा की।

यह भी पढ़ें: खुद का टिकट कटने और बेटे को मौका मिलने पर पहली बार खुलकर बोले बृजभूषण शरण सिंह, भाजपा के लिए कह दी ये बात

यह भी पढ़ें: UP Politics : गोंडा में बोले अमित शाह, कहा; भाजपा का जब तक एक भी सांसद सदन में रहेगा, ये संभव नही है कि...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।