कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दी जानकारी
भाजपा नगर मंडल की बैठक विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई।
गोंडा : भाजपा नगर मंडल की बैठक विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न कुमार रहे। पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए देश सेवा के कार्य को बताया गया। बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार के लक्ष्य के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, पीयूष मिश्रा, राकेश तिवारी, संजय यज्ञसैनी, कृष्ण गोपाल वैश्य, श्रीराम सोनी, श्याम किशोर मिश्रा, मुकेश कुमार वैश्य, उमेश चंद्र मिश्रा, अशोक जैन उपस्थित रहे।