वेंटिलेटर की सुविधा नहीं, अफसरों से बात करिए
भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने भी उन्होंने
गोंडा: बुधवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने वेंटिलेटर सुविधा न होने पर हैरानी जताई। इसके कारण गत दिनों प्रसव पीड़िता को रेफर करने पर उन्होंने हैरानी जताई। कहा कि मंडल मुख्यालय का अस्पताल है, यहां पर वेंटिलेटर नहीं है? सीएमएस डॉ. एपी मिश्र ने बताया कि स्टॉफ व वेंटिलेटर यूनिट नहीं है, इस पर उन्होंने कहा कि अफसरों से बात करिए। इसे यहां पर शुरू कराइए। व्यवस्था होने तक अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को तत्काल एंबुलेंस मुहैया कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले ओपीडी में निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने चिकित्सक डॉ. पल्लवी पांडेय से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक की कमी है। इस पर सीएमएस बोले कि कारपोरेशन को ऑर्डर दे दिए गए हैं। वर्तमान में चार तरह की एंटीबायोटिक हैं। अल्ट्रासाउंड को लेकर हो रही समस्या भी बताई गई। इस पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए अफसरों को कहा है। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने मरीजों से भी बात की। वार्ड से लेकर ऑपरेशन कक्ष तक का जायजा लिया। इनसेट
उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई
- सर्किट हॉउस में महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं के 11 मामलों की सुनवाई की। अधिकारियों को इस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने वृद्धाश्रम का भी जायजा लिया। यहां पर रह रहे बुजुर्गों को दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला जेल का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी विभा मिश्रा, राजकुमार व ज्योत्सना मौजूद थीं।