28 करोड़ से बनेगा कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग,सीएम ने दी स्वीकृति
जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा
गोंडा: कर्नलगंज से हुजूरपुर मार्ग पर सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही इस मार्ग पर गड्ढे नहीं नजर आएंगे। इस मार्ग के चौड़ीकरण व सु²ढ़ीकरण के लिए 28 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति शासन ने कर दिया है।
कर्नलगंज- हुजूरपुर मार्ग पर प्रतिदिन औसतन 15 हजार लोगों का आवागमन होता है। इस समय मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस मार्ग से आने जाने वालों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह ने बताया कि कर्नलगंज-हुजूरपुर-बहराइच मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पूर्व में आधी सड़क निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई थी। दो दिन पूर्व 28 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति और मिल गई है। इस सड़क निर्माण से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। संजीव सिंह ने बताया कि आर्यनगर- पृथ्वीनाथ मार्ग व तरबगंज थाने से अमदही तक जाने वाले मार्ग के निर्माण की भी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।