भाजपा से ही देश की सुरक्षा व संपन्नता
गोंडा : देश में पहली बार गरीबों की चिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने हर गरीब के लिए
गोंडा : देश में पहली बार गरीबों की चिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने हर गरीब के लिए बिजली, पानी, सड़क, आवास, दवाई, पढ़ाई व शौचालय दो दर्जन से अधिक योजनाएं लागू कीं। चुनाव इन मुद्दों पर नहीं है।
ये बातें क्षेत्रीय सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बनगांव की जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं तो मोदी 2022 तक संत्रप्त कर देंगे। सवाल किया किया क्या कारण था 70 साल बाद भी गरीबों के पास घर व शौचालय नहीं था। कांग्रेस ने गरीबों को केवल छला है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा वह अमेठी से वायनाड चले जाते हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कांग्रेस ने फर्जी फंसाया। सभा को विधायक बावन सिंह, भवानी भीख शुक्ल, अर्जुन तिवारी, लल्लू तिवारी, राजू ओझा व धनलाल पांडेय ने भी संबोधित किया।