Move to Jagran APP

दुष्कर्म के प्रयास में पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

गोंडा: दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय के बेटे

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM (IST)
दुष्कर्म के प्रयास में पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार
दुष्कर्म के प्रयास में पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

गोंडा: दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय के बेटे अभिषेक उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ उनके मित्र ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस आरोपी की केस हिस्ट्री भी खंगाल रही है।

loksabha election banner

बीते 26 मार्च को तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति अपनी बेटी को डॉक्टर दिखाने के लिए मुख्यालय आया था। वह पूर्व विधायक के बेटे का मित्र था। ऐसे में वह अपनी बेटी को उनके यहां बैठाकर डॉक्टर के पास नंबर लेने चला गया। आरोप है कि उसके डॉक्टर के यहां जाने के बाद उसकी बेटी के साथ उसके मित्र ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच पहुंचे उसके पिता ने किसी तरह से अपनी बेटी की जान बचाई। इस दौरान बालिका के पिता के साथ मारपीट भी गई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी जानकारी उसने कोतवाली पुलिस को दी थी।

नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। शुक्रवार को सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अमर सिंह ने मामले में आरोपी अभिषेक उपाध्याय निवासी छेदीपुरवा थाना नगर कोतवाली को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में आरोपी की केस हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अन्य कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.