Move to Jagran APP

गंदगी मिलने पर ठोंका जुर्माना, दी हिदायत

गोंडा: सोमवार को स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र की अगुवाई में गोंडा जंक्शन पर अभियान चलाया गया। इस दौरान ख

By Edited By: Mon, 12 Sep 2016 10:23 PM (IST)
गंदगी मिलने पर ठोंका जुर्माना, दी हिदायत

गोंडा: सोमवार को स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र की अगुवाई में गोंडा जंक्शन पर अभियान चलाया गया। इस दौरान खान-पान के स्टाल के साथ ही पूरे स्टेशन परिसर की व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान दो खानपान स्टालों पर गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाने के साथ ही सुधार का निर्देश दिया गया।

गोंडा जंक्शन पर टीम ने खान-पान स्टालों की जांच की। जिसमें लाइसेंस के साथ ही साफ सफाई को देखा गया। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी परखी गई। टीम ने दो दुकानों पर गंदगी मिलने पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही एक शौचालय पर गंदगी मिलने पर सौ रुपये का अर्थदंड वसूला। टीम ने यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए यात्रियों से बातचीत की। टीम में सीनियर सेक्शन इंजीनियर इलेक्ट्रिकल साकेत मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शफाकत हुसैन काजी, जेएन तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।