31 से गोंडा-बढ़नी रेलमार्ग पर दौड़ेगी मालगाड़ी
गोंडा: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने गुरुवार को लखनऊ मण्डल के गोंडा जंक्शन का निरीक्
गोंडा: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने गुरुवार को लखनऊ मण्डल के गोंडा जंक्शन का निरीक्षण किया। गोंडा-बढ़नी मार्ग पर शुक्रवार से मालगाड़ी चलाने की घोषणा की। यहां पर प्लेटफार्म दो पर खान-पान स्टाल पर सामग्री का नमूना लिया गया। सुभागपुर मालगोदाम के निर्माण गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, विश्रामालय, बु¨कग कार्यालय, सेकंड इंट्री गेट, एकीकृत क्रू लॉबी, सरकुले¨टग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के खानपान स्टालों पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बादशाहनगर राजीव कपूर ने नमूने लिये। उन्होंने गोंडा-बढ़नी खंड पर हो रहे आमान परिवर्तन में सुभागपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के पास निमार्णाधीन गुड्स शेड को अधिकारियों से जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। गोंडा-बढ़नी मार्ग पर काफी दिन बाद मालगाड़ी चलने जा रही है। इसके लिए सभी विभागों का सजग रहने को कहा।