मगई नदी में डूबने से युवक की मौत
बिरनो (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी उदय राम (40) की मंगलवार की साम मगई नदी में डूबने से मौत हो गई। उदय मंगलवार को नदी के पास स्थित पम्पिगसेट का विश्वकर्मा पूजा करने के लिए गए थे।
जासं, बिरनो (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी उदय राम (40) की मंगलवार की शाम मगई नदी में डूबने से मौत हो गई। उदय मंगलवार को नदी के पास स्थित पम्पिगसेट का विश्वकर्मा पूजा करने के लिए गए थे।
धोने के लिए बाल्टी से नदी में पानी निकालने के लिए गए कि तबतक उनका पैर फिसल गया और वह अंदर चले गए।जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शव को काफी प्रयास के बाद नदी से बाहर निकाला। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उदय की पत्नी फुला देवी और माता दुलारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उदय की दो पुत्री प्रीति (15) व प्रियंका (12) और एक पुत्र शिवम (10) है। खेती किसानी कर उदय अपने परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष अब्दुल वसीम खान ने बताया कि तहरीर मिली है। पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।