गाजीपुर में युवती ने लाइव होकर की आत्महत्या, किससे कर रही थी वीडियो कालिंग पर बात? पुलिस की जांच शुरू
गाजीपुर के चिलौना कला गांव में 22 वर्षीय गुड़िया चौहान ने छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मोबाइल ...और पढ़ें

गाजीपुर में युवती ने लाइव वीडियो के दौरान की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच।
HighLights
गाजीपुर की गुड़िया चौहान ने छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के समय मोबाइल पर लाइव वीडियो चलने की बात सामने आई।
परिजनों ने साजिश की आशंका जताई, पुलिस गहनता से जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। चिलौना कला गांव में गुड़िया चौहान ने छत पर टिन शेड में लगे बांस के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिस्तर पर न दिखने के बाद मां सबिता देवी ने गुड़िया को ढूंढते हुए छत पर पहुची। स्टोर के लिए बनाए कमरे में टिन शेड पर लगे बांस के सहारे अपने ही दुप्पटा से लटकता हुआ शव देखकर चिल्लाने लगीं।
22 वर्षीय गुड़िया पुत्री ज्ञानचंद चौहान की शादी नही हुई थी। दो भाइयों की इकलौती बहन गुड़िया के शव के पास उसके मोबाइल पर लाइव वीडियो चल रहा था। स्वजन के अनुसार गुड़िया शायद किसी को अपने आत्महत्या की लाइव वीडियो दिखा रही थी। अहमदाबाद में नौकरी करने वाले पिता ज्ञानचंद ने बेटी की आत्महत्या में साजिश कर्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
गुड़िया पढ़ाई छोड़कर कई वर्षों से घर पर रह रही थी। मां और एक छोटे भाई के साथ घर का कामकाज देख रही थी। अचानक बुधवार की रात अपने बिस्तर से उठकर छत पर जाकर आत्महत्या क्यों किया इसका जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा। एसओ खानपुर रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है
