Move to Jagran APP

वट सावित्री का पूजन, पति के दीर्घायु की कामना

गाजीपुर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत धारण कर वट सावित्री का पूजन किया। पति के दीर्घायु की कामना कर महिलाओं ने व्रत रख अपने इर्द गिर्द वट वृक्ष की पूजा की व कच्चे धांगों को बांधने का कार्य की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 05:07 PM (IST)
वट सावित्री का पूजन, पति के दीर्घायु की कामना
वट सावित्री का पूजन, पति के दीर्घायु की कामना

जासं, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रखकर वट सावित्री का पूजन किया। पति के दीर्घायु की कामना कर वट वृक्ष की पूजा की। कच्चे धांगे बांधे।

loksabha election banner

मुहम्मदाबाद : क्षेत्र के महादेवा मंदिर स्थित वट वृक्ष के पास महिलाओं ने पूजन किया। लौवाडीह : स्थानीय गांव सहित आस पास के गांव में बरगद के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की। सुबह से महिलाओं का वृक्ष के पास तांता लगा रहा। लॉकडाउन में बहुत सी महिलाओं ने घर में ही पूजा की। महिलाओं ने वट की परिक्रमा की, पूड़ी, गुड़, चरणामृत पुआ आदि रखकर सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी। अपने सुहाग के दीर्घायु और सुखमय दांपत्य जीवन की प्रार्थना कीं। घर आकर पति की पूजा की उसके बाद अन्न और जल ग्रहण किया।

खानपुर : सुहागन महिलाओं ने वट के पत्तों सहित टहनियों को घर लाकर पूजा की। लॉकडाउन में बाहर निकलने से परहेज करते हुए वटवृक्ष की टहनियों में कच्चे सूत से लपेट कर पति के दीर्घायु और मंगलकामना के लिए व्रत रहकर पूजा की। पर्णकुटी के महंत अरुनदास जी महाराज ने कहा कि सुहागिन वट सावित्री का व्रत रखकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर सौभाग्य की रक्षा के लिए पूजा कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.