Move to Jagran APP

हरितालिका तीज की तैयारी में जुटीं महिलाएं

सुहाग का पर्व हरितालिका तीज की तैयारी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 07:33 PM (IST)
हरितालिका तीज की तैयारी में जुटीं महिलाएं
हरितालिका तीज की तैयारी में जुटीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : सुहाग का पर्व हरितालिका तीज की तैयारी शुरू हो गई है। यह पर्व नौ सितंबर को मनाया जाएगा। महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा एवं अविवाहित युवतियां मनपसंद वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। सुहागिन स्त्रियां अपने अखंड सौभाग्य एवं दीर्घायु पति के कल्याण के लिए व्रत रखती हैं। कई मंदिरों में इसकी सार्वजनिक पूजा की भी विशेष तैयारी की गई है जहां महिलाएं एक साथ पूजा-अर्चना करेंगी। हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं ने एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी है। पर्व के लिए साड़ी से लेकर सुहाग की सामग्री व श्रृंगार सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामानों की खरीदारी की जा रही है। बाजारों में सभी सामान के दाम में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसके बावजूद सुहागिनों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। साड़ी की मैचिग ब्लाउज, लहंगे की चुन्नी और दुपट्टे की मैचिग, चूड़ियों के साथ कंगन का जोड़ा, साड़ियों के हिसाब से ज्वैलरी की डिजाइन के लिए महिलाएं बाजारों में अपनी पसंद के दुकानों पर खरीददारी कर रही है। कई महिलाओं ने अपनी पसंद के सामानों का आनलाइन आर्डर भी कर रखा है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं मेहंदी सजाने के लिए पेड़ों से खुद हरे पत्ते चुनती हैं और पीसकर आकर्षक डिजाइन बनाकर हथेलियों पर रंग भरतीं हैं। पूजा और दान के लिए शिवपार्वती के साथ गणेश की मूर्ति एवं चढ़ाने के सामान की खरीदारी जमकर हो रही है। खानपुर के अयोध्या पंडित ने बताया कि हरितालिका तीज पर्व पर नौ सितंबर दिन गुरुवार को दो घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। शाम को छह बजकर 33 मिनट से रात आठ बजकर 51 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.