102 एंबुलेंस में महिला ने जना बच्चा
गाजीपुर सदर ब्लाक के महाराजगंज के पास सड़क के किनारे एक महिला ने 102 एम्बुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जासं, गाजीपुर : महाराजगंज के पास सड़क के किनारे एक महिला ने 102 एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की रात 9:50 बजे काल आया तो 102 एंबुलेंस सोनहरिया गांव पहुंचा और पुष्पा को लेकर जिला महिला अस्पताल के लिए चला। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस के इएमटी प्रवीण कुमार ने महाराजगंज के पास सड़क के किनारे एंबुलेंस को खड़ा कर दिया। साथ में आ रही आशा होसिला के सहयोग से एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान करीब 12 बज गए थे। सकुशल प्रसव के बाद एंबुलेंस चालक हरेराम यादव व इएमटी ने प्रसूता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला एंबुलेंस प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इएमटी और आशा ने सूझबूझ से बेहतरीन कार्य किया है।