चेन काटते समय पकड़ी गई महिला
नगर स्थित ट्रामा सेंटर टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 06:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर स्थित ट्रामा सेंटर टीकाकरण केंद्र पर मंगलवार की अपराह्न टीका लगवाने पहुंची सिलाइच गांव की शिक्षिका कौशिल्या देवी का सोने की चेन भीड़ का लाभ उठाते हुए एक महिला ने काट लिया। चेन कटने की जानकारी होते ही मौजूद महिलाओं ने चेन काटने वाली को पकड़ लिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस चेन स्नैचर महिला को पकड़ कर थाने ले गई। कौशिल्या देवी ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुनीता पत्नी सुरेश बड़ा लालपुर वाराणसी बताया। उसके साथ की दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें