सुलग रहे कूड़े की चिगारी से गेहूं की फसल नष्ट होने की आशंका
जासं जंगीपुर (गाजीपुर) स्थानीय थाने के उत्तरी छोर पर सड़क के किनारे नपा के अस्थाई कूड़ा घर में सुलग रही कचरे की चिगारी किसानों को बर्बाद कर सकती है। इससे खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। यही नहीं हमीद सेतु से लेकर सुखदेवपुर चौराहा व जमानियां तिराहा तक नगर पालिका की ओर से खुलेआम रोजना कई टन कचरा गिराया जा रहा है। उसके दुर्गंध व धुएं से जहां लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है।
जासं, जंगीपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाने के उत्तरी छोर पर सड़क के किनारे नपा के अस्थाई कूड़ा घर में सुलग रही कचरे की चिगारी किसानों को बर्बाद कर सकती है। इससे खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। यही नहीं हमीद सेतु से लेकर सुखदेवपुर चौराहा व जमानियां तिराहा तक नगर पालिका की ओर से खुलेआम रोजना कई टन कचरा गिराया जा रहा है। उसके दुर्गंध व धुएं से जहां लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है।
नगर पंचयात की ओर से रोजाना मोहल्लों से निकलने वाला कई टन कचरा थाने के पास मऊ-गाजीपुर रोड के किनारे गिरा दिया जा रहा है। यही नहीं इसमें आग भी लगा दिया जा रहा है। जबकि सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में तेज हवा के सहारे चिगारी कभी भी फसलों को आग के गोले में तब्दील कर सकती है। इसके अलावा ब्रह्मस्थान, सआदतपुर, शेखपुर, अरसदपुर सहित कई गांव भी इसके चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीण भागवत यादव, सुरेश यादव, बृजेश यादव, बबलू प्रजापति, शिवकुमार, गोपाल ने संबंधित अधिकारियों से इसके निराकरण की मांग की है। साथ ही चेताया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण व किसान सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।