देवियों के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन
जमानियां (गाजीपुर) प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा क्षेत्र के बरूइन मोड़ पर तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की आकर्षक झांकी का शुभारंभ रविवार को किया गया। चैतन्य झांकी में ध्वनि व प्रकाश के अछ्वूत समायोजन से परिपूर्ण शिव की शक्ति राजयोग अभ्यासरत् ब्रह्माकुमारी बहनों को चैतन्य देवियों के नौ रुपों में विराजित दिखाया गया है
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्र के बरूइन मोड़ पर तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की आकर्षक झांकी का शुभारंभ रविवार को किया गया। चैतन्य झांकी में ध्वनि व प्रकाश के अद्भुत समायोजन से परिपूर्ण शिव की शक्ति, राजयोग, अभ्यासरत ब्रह्माकुमारी बहनों को चैतन्य देवियों के नौ रूपों में विराजित दिखाया गया है जिसमें वह जड़ मूर्ति के समान प्रतीत हो रही थी। झांकी के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करते हुये दिखाया गया कि मन की कलुषित विकृति यथा लोभ, क्रोध, बुरे विचार व अवगुण ही महिषासुर राक्षस का स्वरूप है जिसे मां दुर्गा के द्वारा संहार किया गया। झांकी के प्रथम दिन नवरात्र के अष्टमी को देवियों के सम्पूर्ण स्वरूप का दर्शन करा कर मां के समान गुणवान व आंतरिक शक्तियों से परिपूर्ण बनाने की कोशिश की गई। चैतन्य झांकी में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा, मां गंगा, मां काली, मां ब्रह्मचारिणी का सजीव रूप दिखाया। चैतन्य झांकी के सजीव रूप को देखने वालों का तांता लगा रहा तथा उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। संस्था के ब्रह्माकुमारी ने बताया कि कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। समापन दशमी दिन मंगलवार को होगा।