राष्ट्रपति से सम्मानित स्टाफ नर्स का ग्रामीणों ने किया स्वागत
सैदपुर (गाजीपुर) दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों फ्लोरेंस नाइटिगेल पुरस्कार से सम्मानित होकर रविवार को घर पहुंची स्टाफ नर्स सुशीला देवी का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वागीत किया गया।
जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों फ्लोरेंस नाइटिगेल पुरस्कार से सम्मानित होकर रविवार को घर पहुंची स्टाफ नर्स सुशीला देवी का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वागत किया गया। चिकित्सक डा. केडी उपाध्याय व डा. प्रकाश पांडेय ने पुष्प गुच्छ देकर स्टाफ नर्स को सम्मानित किया। स्टाफ नर्स कमलावती राय, तारा मुनि, वंदना, वर्षा, अनीता व माया राय ने सुशीला का माल्यार्पण किया। चिकित्सक डा. उपाध्याय ने कहा कि सुशीला ने जनपद के चिकित्सा विभाग का मान बढ़ाया है। इसके पूर्व स्टाफ नर्स का उनके गांव खरौना में ग्रामीणों ने स्वागत किया। भारी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद जुलूस के साथ सुशीला देवी पूरे नगर में घूमती रही। ग्रामप्रधान महेश यादव, सिद्धनाथ प्रजापति, प्यारेलाल, मुन्नी देवी, शिवमुनि, कमला देवी, विजय यादव आदि थे।