विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में निस्तारित होंगे वाहन चालान के मामले

By Manoj Kumar Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 01:52 PM (IST)

गाजीपुर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालानों का निस्तारण होगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने चालानों का समाधान कराएं।

गाजीपुर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में वाहन चालान निस्तारण का मौका।

गाजीपुर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत में वाहन चालान निस्तारण का मौका।

HighLights

  1. गाजीपुर में 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत।

  2. मोटर वाहन चालानों के निस्तारण का मिलेगा अवसर।

  3. वाहन स्वामी लंबित चालानों का समाधान कराएं।

जासं, गाजीपुर: मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुए चालानों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें वाहन स्वामियों को अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा। अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में बैठक हुई।

इसकी अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह प्रथम ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से चालान का निस्तारण कराने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

बैठक में विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे 28 नवंबर को न्यायालय पहुंचकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।