विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बड़े पर्दे पर दिखेगी परमवीर अब्दुल हमीद की वीरगाथा, बड़े बेटे ने जताई आपत्ति

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:02 PM (IST)

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की वीरता पर अब बड़े पर्दे पर फिल्म बनाने की घोषणा हुई है। हालांकि, ...और पढ़ें

अब बड़े पर्दे पर दिखेगी परमवीर अब्दुल हमीद की वीरगाथा।

अब बड़े पर्दे पर दिखेगी परमवीर अब्दुल हमीद की वीरगाथा।

HighLights

  1. वीर अब्दुल हमीद की बहादुरी पर फिल्म बनाने की घोषणा।

  2. उनके बड़े बेटे जैनुल हसन ने घोषणा पर आपत्ति जताई।

  3. बेटा अपनी किताब पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी में।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। भारत-पाक युद्ध में अपनी वीरता से युद्ध के लिए अजेय माने जाने वाले अमेरिकी निर्मित सात पैटर्न टैंकों को तबाह करने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद निवासी धामूपुर का बहादुरी की कहानी अब रुपहले पर्देे पर भी दिखेगी। दो साल पहले इसकी घोषणा हुई थी, जो अभी तक मूर्तरूप नहीं ले सकी है।

इस बीच एक बार फिर पैराडाइज सिनेमाज ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की असाधारण जिंदगी और शौर्य पर आधारित फीचर फिल्म का ऐलान किया है। हालांकि वीर अब्दुल हमीद ने फिल्म के लिए किए जा रहे प्रयास के बीच इस घोषणा पर आपत्ति जताई है।

पिछले दिनों 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में फिल्म बनाने पर चर्चा हुई।

पैराडाइज सिनेमाज के सह-संस्थापक मनीष वशिष्ठ, वीर अब्दुल हमीद के पोते जमील आलम और वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट के साझेदार एवं उपाध्यक्ष तपन कुमार डे ने फिल्म बनाने की घोषणा की है।

निर्माता पुस्कुर राममोहन राव की ओर से कहा गया है कि फिल्म के माध्यम से उनकी असाधारण जिंदगी और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा। फिल्म अभी विकास के चरण में है। निर्देशक, कलाकार और रचनात्मक टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

दो साल से फिल्म बनाने पर चल रहा काम: जैनुलहसन

वीर अब्दुल हमीद के बड़े बेटे जैनुल हसन ने फिल्म बनाने की घोषणा पर आपत्ति जताई है। कहा कि एक जुलाई 2024 को धामूपुर में उनके पिता की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उनकी पिता ‘मेरे पापा परमवीर’ का विमोचन किया था, तभी फिल्म बनाने की पहल की गई। इस फिल्म पर करीब 100-150 करोड़ रुपये आ रहा है। कई बार मुंबई बुलाया है, जहां उन्होंने पिता से बिताए हुए पल से लेकर परिवार के बारे में जानकारी दी।

युद्ध स्थल से लेकर गांव तक फिल्म की शूटिंग की तैयारी की है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। फिल्म का मकसद भावी पीढ़ी को उनकी वीरता से रूबरू कराकर देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। उनका कहना है कि अब नए सिरे से फिल्म की घोषणा करने का कोई औचित्य नहीं है।

अपने पिता के बारे में जो किताब लिखी है, उसी के आधार पर यह फिल्म बननी है। दूसरे लोगों को कोई जानकारी नहीं है। इसलिए वह काल्पनिक फिल्म बनाएंगे, जो उनके पिता के बलिदान के साथ धोखा होगा। अगर ऐसा किया तो वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।