विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयर शो: वायुसेना ने गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी की संभाली कमान, चिनूक और MI-17 हेलीकॉप्टर भरेंगे हुंकार

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:33 AM (IST)

वाराणसी में होने वाले एयर शो की तैयारियों के तहत वायुसेना ने गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. वायुसेना ने गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी संभाली।

  2. चिनूक, मि-17 विमान वाराणसी एयर शो में होंगे शामिल।

  3. द्वितीय विश्वयुद्ध में बनी थी यह ऐतिहासिक हवाई पट्टी।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी में वायुसेना के स्थापना दिवस पर 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर अंधऊ हवाई पट्टी पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को चार हेलीकॉप्टरों से वायुसेना के अधिकारी और पायलट पहुंचे। उन्होंने हवाई पट्टी को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

अंधऊ हवाई पट्टी को वायु सेना के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अंदर भी बैरियर वगैरह लगाए जा रहे हैं ताकि कोई प्रवेश न कर सके। शनिवार को भी तीन से चार हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं।

81248290 (1)

यहां से चिनूक व मि-17 लड़ाकू विमानों के ऊड़ान भरकर वाराणसी के गंगा घाट पर एयर शो में शामिल होने की संभावना जताई गई है। एयर शो की तैयारियों के बीच हवाई पट्टी की सुरक्षा और आसपास की गतिविधियों पर पुलिस-प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए हैं।

1941-42 बनी थी हवाई पट्टी

अंधऊ हवाई पट्टी सेना की भूमि पर बनी है। इसका निर्माण द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1941-42 में किया गया था।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर फर्जी एनकाउंटर मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से 3 सप्ताह में मांगा जवाब