हवा से बातें किया वैशाली के प्रवीण का घोड़ा
स्थानीय गांव के वीरवर मैगर सिंह खेल मैदान में गुरुवार को केदार राव की स्मृति में चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें वैशाली के प्रवीण राय का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा। दूसरे स्थान पर बिहार चौसा के मधु यादव का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार समस्तीपुर बिहार के कुणाल यादव को मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथि डा. अंजू सिह विशिष्ट अतिथि डा. संजीव सिंह ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
गिरता कभी न चेतक तन पर, राणा प्रताप का कोड़ा था।
वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर, या आसमान पर घोड़ा था।।
चेत करो अब चेत करो, चेतक की टाप सुनाई दी।
भागो, भागो, भाग चलो, भाले की नोंक दिखाई दी। जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर): स्थानीय गांव के वीरवर मैगर सिंह खेल मैदान में गुरुवार को केदार राव की स्मृति में चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें वैशाली के प्रवीण राय का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा। दूसरे स्थान पर बिहार चौसा के मधु यादव का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार समस्तीपुर बिहार के कुणाल यादव को मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथि डा. अंजू सिह, विशिष्ट अतिथि डा. संजीव सिंह ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 16 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में घोड़ों को चार-चार चक्कर लगाना था। प्रथम चरण में विजयी घोड़ों ने दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आखिरी चरण में आठ चेतक पहुंचे। दर्शक समय-समय पर ताली बजाकर घुड़सवारों को उत्साहित करते रहे। निर्णायक मंडल में सुनील सिंह, शिवदयाल उपाध्याय, गिरजा राम, डा. भोला, सुधीर सिंह शामिल थे। सुधीर सिंह, नीरज सिंह, संजय सिंह, कामदेव सिंह, मुन्ना सिंह, मिथिलेश गहमरी, रजनीश चौबे, प्रमोद सिंह, डा. विनोद सिंह, बंगाली बाबू, अनुग्रह सिंह, सुनील सिंह, कुणाल सिंह आदि थे।