विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: बेटी ने पिता को सलामी दी तो भर आईं आंखें, जवान अनिल यादव को दी अंतिम विदाई

Published: Tue, 09 Apr 2024 09:42 PM (IST)

गंभीर बीमारी से निधन के बाद बिरनो गांव निवासी सेना के जवान अनिल यादव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो ...और पढ़ें

सेना के जवान का शव घर पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन।
सेना के जवान का शव घर पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन।

संवाद सहयोगी, गाजीपुर। गंभीर बीमारी से निधन के बाद बिरनो गांव निवासी सेना के जवान अनिल यादव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय गंगा घाट पर जवान को अंतिम विदाई दी गई। कैंसर से जूझ रहे जवान अनिल यादव का सोमवार को दिल्ली के आर आर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। 

मंगलवार को दिल्ली से आर्मी के एंबुलेंस से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए पार्थिव शरीर बिरनो पहुंचा। क्षेत्र के मरदह, बरही, सियारामपुर ,भड़सर व बिरनो थाना, बिरनो प्राथमिक विद्यालय पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अनिल यादव 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। पत्नी मंजू देवी, 6 वर्ष की पुत्री व तीन वर्ष का पुत्र भी है। उनके भाई दीपक यादव व छोटू यादव खेती करते हैं। 

जवान का शव घर पहुंचते ही मौजूद लोगों की उस समय आंखें भर आयीं] जब छह साल की बेटी परी ने पिता को नम आंखों से सलामी दी और वहीं छोटा पुत्र अंश लोगों को तो कभी पिता के ताबूत को निहारता रहा। 

गोरखा रेजीमेंट के नायब सूबेदार धनबहादुर राना ने जवान की पत्नी को तिरंगा दिया तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। बड़े भाई दीपक यादव ने मुखग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र यादव, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, मटरु यादव पहलवान, सुजीत यादव, विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, सुभाष यादव, नकुल यादव, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।