विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में बरात में हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल, सेना का हवलदार दूल्हे का भाई गिरफ्तार

By Satish Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर के दुर्खुशी गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। दूल्हे के ...और पढ़ें

गाजीपुर में बरात में हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल सेना का हवलदार गिरफ्तार।

गाजीपुर में बरात में हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल सेना का हवलदार गिरफ्तार।

HighLights

  1. शादी में हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल हुए।

  2. दूल्हे का भाई, सेना का हवलदार मनोज गिरफ्तार।

  3. लाइसेंसी बंदूक जब्त, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। दुर्खुशी गांव में बुधवार की रात बरात में हुई हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल हो गए। परछन और द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के भाई और भारतीय सेना में हवलदार मनोज कुमार ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी।

इससे निकले छर्रे वहां मौजूद दो युवकों को लग गए। पुलिस ने आरोपित हवलदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से वह जेल चला गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बंदूक कब्जे में लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुर्खुशी गांव निवासी रामकुंवर भारती की पुत्री की शादी थी। मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के मुड़ेसरी गांव से बरात आई थी। इसी दौरान दूल्हे अमित कुमार का भाई मनोज कुमार अपनी लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से फायरिंग करने लगा। बंदूक से निकले छर्रे वहां मौजूद सौरभ कुमार निवासी देवकठिया और टिंकू उर्फ सन्नी निवासी धुरेहरा, थाना जंगीपुर को लग गए।

एक युवक की कमर और दूसरे के हाथ में छर्रे लगे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया। मरदह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बरात में हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल हुए हैं। फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर असलहा कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।