विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में बरात में हर्ष फायरिंग में दो घायल, सेना के जवान को पुलिस ने दबोचा

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

गाजीपुर के दुर्खुशी गांव में बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें ...और पढ़ें

गाजीपुर में बरात में हर्ष फायरिंग से दो घायल सेना का जवान गिरफ्तार।

गाजीपुर में बरात में हर्ष फायरिंग से दो घायल सेना का जवान गिरफ्तार।

HighLights

  1. गाजीपुर में बरात में हर्ष फायरिंग से दो घायल।

  2. लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाला सेना जवान गिरफ्तार।

  3. घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। क्षेत्र के दुर्खुशी गांव में गुरुवार की रात बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले सेना के जवान को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया है।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के मडुसरी गांव से दुर्खुशी गांव में बरात आई थी। द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के भाई, जो सेना में जवान है, ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में बरात में आए सौरभ कुमार निवासी देवकठिया और टिंकू उर्फ सन्नी निवासी धुरेहरा, थाना जंगीपुर घायल हो गए।

घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मरदह पुलिस ने आरोपी जवान को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद किसी तरह शादी संपन्न हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।