गाजीपुर में सराफा लूट के तीन घंटे में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
गाजीपुर में सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना को पुलिस ने मात्र तीन घंटे में सुलझा लिया। मुठभेड़ के ...और पढ़ें

गाजीपुर में सराफा लूट: पुलिस ने तीन घंटे में मुठभेड़ कर दो बदमाशों को दबोचा।
HighLights
गाजीपुर में सराफा व्यापारी से लूट की घटना।
पुलिस ने तीन घंटे में सुलझाया मामला।
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, सोना बरामद।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सराफा व्यापारी से लूट की घटना को पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में ही खोल दिया। पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि देर शाम गोलीबारी कर सराफा की दुकान से लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू पुत्र बालकृष्ण दुबे और पुष्कर दुबे पुत्र संतोष दुबे, निवासी खातिरपुर, थाना नोनहरा, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों ही अपराधियों की हिस्ट्रीशीट तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से लूटी गई पांच सोने की चेन, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल और घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।