ओवरलोड 31 ट्रकों पर 14.94 लाख जुर्माना, 20 सीज
जासं, गा•ाीपुर : जिले में अवैध रूप से चल रहे ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। चे¨कग के दौरान 31 वाहनों से 14 लाख 94 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं 20 वाहनों के कागजात सही नहीं मिलने पर सीज कर दिया गया।
जासं, गा•ाीपुर : जिले में अवैध रूप से चल रहे ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। चे¨कग के दौरान 31 वाहनों से 14 लाख 94 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए। 20 वाहनों के कागजात सही नहीं मिलने पर सीज कर दिया गया। इसको लेकर ट्रक चालकों में खलबली मची रही।
जिलाधिकारी के बालाजी के निर्देश गुरुवार की देर शाम और शुक्रवार की सुबह कासिमाबाद, बिरनो और सुहवल थाना क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर सघन चे¨कग अभियान चलाया गया। चे¨कग टीम में एआरटीओ प्रवर्तन राम ¨सह, जिला खनन अधिकारी जितेश कुमार एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष शामिल थे। गुरुवार की देर शाम इन क्षेत्रों में टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। इस दौरान 26 वाहनों का चालान व आठ को सीज कर दिया गया। वहीं 8 लाख 77 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बिरनो व कासिमाबाद थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई चे¨कग में 12 सीज व पांच का चालान किया गया और छह लाख 17 हजार जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ व खनन अधिकारी के इस कार्रवाई से पूरे जनपद के ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। चे¨कग की सूचना मिलते ही बहुत से ट्रक जगह-जगह खड़े गए, वहीं बहुतों ने तो अपना रास्ता बदल दिया। ---- जिलाधिकारी के आदेश पर सघन चे¨कग की गई। दोनों दिनों की हुई चे¨कग में 31 ट्रकों से 14.94 लाख जुर्माना व 20 को सीज किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
- राम ¨सह, एआरटीओ प्रवर्तन।