विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Triple Murder in Ghazipur : जमीन के विवाद में बहन की हत्या के बाद इकलौते पुत्र ने माता-पिता को भी कुल्हाड़ी से काट डाला

Published: Sun, 27 Jul 2025 03:16 PM (IST)

Triple Murder in Ghazipur शिवराम ने कुछ जमीन अपनी पुत्री के नाम कर दी थी। इसी से अभय नाराज रहता ...और पढ़ें

: जमीन के विवाद में इकलौते पुत्र ने माता-पिता की हत्या
: जमीन के विवाद में इकलौते पुत्र ने माता-पिता की हत्या

HighLights

  1. आरोपित अभय यादव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फरार
  2. मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जमीन के विवाद में शहर कोतवाली के डिलिया गांव में बेटे ने मां व पिता की हत्या के बाद बहन को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपित अभय यादव ने तीनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है।

हत्या के बाद आरोपित अभय यादव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फरार है। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

अभय यादव ने रविवार दोपहर 70 वर्षीय पिता शिवराम यादव, 68 वर्षीय मां जमुनी देवी व 38 वर्षीय बहन कुसुम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इससे पूरे गांव में खलबली मच गई है। एसपी डा. ईरज राजा सहित भारी संख्या में पुलिस गांव पहुंच गई और करीब‍ियों से पूछताछ के साथ ही जांच शुरू कर दी।

शिवराम यादव के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। दोनों की शादी हो गई है। पुत्री शादी के बाद ससुराल वालों से कुछ अनबन होने के बाद कुसुम भी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। शिवराम ने कुछ जमीन अपनी पुत्री के नाम कर दी थी। इसी से अभय नाराज रहता था। कुसुम रविवार को शहर के स्टेशन रोड पर अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रही थी। वह जैसे ही पहुंची अभय ने सबसे पहले कुसुम पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इससे वह धान के खेत में गिर गई।

पुत्री को बचाने आए पिता शिवराम पर भी उसने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। चीख सुनकर घर में बैठी उसकी मां निकल ही रही थी, उन्हें भी अभय ने मार डाला। इसके बाद अभय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फरार हो गया। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस कप्तान सहित भारी संख्या में फोर्स पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अभय की तलाश में जुट गई है।