विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैष्णो देवी के लिए ट्रेने संचालन की तैयारियों का लिया जायजा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 07:18 PM (IST)

गाजीपुर : आगामी 20 सितंबर को सिटी स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा को चलने वाली साप्ताहिक

वैष्णो देवी के लिए ट्रेने संचालन की तैयारियों का लिया जायजा
वैष्णो देवी के लिए ट्रेने संचालन की तैयारियों का लिया जायजा

गाजीपुर : आगामी 20 सितंबर को सिटी स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के लोकार्पण की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। इसका जायजा लेने के लिए सोमवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव शाम करीब साढ़े चार बजे सिटी स्टेशन पहुंचे। एक घंटा रहने के बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सिटी स्टेशन पर आते ही सबसे पहले तैयार हो रहे मंच का जायजा लिया। कुछ देर वहां बैठे और टेंट लगा रहे लोगों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी सुहेलदेव एक्सप्रेस पर चढ़ गए और साफ-सफाई का हाल देखा। बोगियों को देखा और यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद सफाई निरीक्षक को जरूरी निर्देश दिए और वापस हो लिए।

मजिस्ट्रेट चे¨कग में 63 धराए

दिलदारनगर: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मजिस्ट्रेट चे¨कग अभियान चला। इस मौके पर विभिन्न ट्रेनों की महिला बोगी में बिना टिकट यात्रा करते हुए कुल 63 यात्रियों को हिरासत में लेकर रेलवे मजिस्ट्रेट मुगलसराय के समक्ष पेश किया। इसमे 55 यात्रियों से जुर्माना के रूप मे 40900 रुपये वसूला कर छोड़ दिया गया। अन्य सात को जेल भेज दिया गया। चे¨कग अभियान से बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। इस अभियान के दौरान आरपीएफ प्रभारी एस पाठक व जीआरपी चौकी प्रभारी केदार नाथ मौर्या मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।