पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना
जासं, गाजीपुर : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा पेट्रोल-डीजल मू
जासं, गाजीपुर : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया। बाद में तेल मूल्य कम करने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. मारकण्डेय ¨सह ने कहा कि पेट्रोल व डीजल का मूल्य बेतहाशा बढ़ रहा है। 70 वर्षों में अब तक कभी इतना महंगा नहीं बेचा गया। डीजल की महंगाई से किसान परेशान हैं। देश में 90 फीसद पेट्रोल का उपयोग बाइक वाले करते हैं। रोज दाम बढ़ने से आम जनता पर इसका बहुत अधिक बोझ पड़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर चार वर्षों वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये कमाया है। केंद्र की सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। 10 दिनों में लगातार तेल कंपनियां प्रतिदिन तेल का दाम बढ़ा रही हैं। तेल कंपनियों ने भी जब तेल सस्ता था तो लगभग नौ लाख करोड़ रुपये कमाया है। आज जनता को राहत नहीं दे जा रही है। धरना-प्रदर्शन में रविकांत राय, देव नारायन ¨सह, सतीराम ¨सह, समीउल्लाह खां, राशिद, फैशल कमाल सिद्दीकी, अखिलेश्वर प्रसाद ¨सह, राम नगीना पांडेय, लाल साहब यादव, सुनील साहू, अजय ¨सह, हिमांशु साहू, राजीव ¨सह, चंद्रिका ¨सह, मिलिन्द ¨सह, राघवेंद्र चौबे, हामिद सिद्दीकी आदि शामिल थे। संचालन अखिलेश राय ने किया।