गाड़ी साइड करने को लेकर जमकर हुआ विवाद
जागरण संवाददाता मरदह (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के सिगेरा गांव में रविवार की देर रात ग्राम प
जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सिगेरा गांव में रविवार की देर रात ग्राम प्रधान पति शिवमुनी यादव के सफारी गाड़ी को साइड लगाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसमें शिवमुनी यादव घायल हो गए। इसके बाद इन्होंने दूसरे पक्ष पर चढ़ाई कर दी और जमकर बवाल मचाया जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस संबंध में दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
प्रधान पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवमुनी यादव अपनी सफारी गाड़ी साइड कर रहे थे। इसे लेकर एक युवक उनसे उलझ गया। इस संदर्भ में रिटायर अध्यापक रामबली सिंह ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवमुनी यादव व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान सुखिया देवी समेत दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ दरवाजे पर असलहे के साथ चढ़ कर मारपीट करने एवं हंगामा मचाने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शरतचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रामबली सिंह द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।