जिन्हें हो आंसुओं पर शक, वह तकदीर ..
जागरण संवाददाता गहमर (गाजीपुर) साहित्य सरोज पत्रिका की संस्थापक सरोज सिंह की पुण्यतिथि पर
जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर) : साहित्य सरोज पत्रिका की संस्थापक सरोज सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को महिला उत्थान को लेकर गहमर गंगाघाट मार्ग स्थित विवाह भवन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पटना से आईं अनिता कुमारी, चंद्र पूर्णिमा, प्रियंका पटेल, बिदू केडिया, नूतन सिन्हा, मथुरा से आई संतोष शर्मा शान, निर्मला कश्यप, सुलेखा यादव को सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत अनिता कुमारी ने मैया आपके चरण में आए हैं.. से किया। नूतन सिन्हा ने जिन्हें हो आंसुओं पर शक, वह तकदीर बदल पाते नहीं.. सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चंद पूर्णिमा, कुमारी सन्नी, बंदू केडिया ने रचनाएं सुनाई। इसमें बलवंत सिंह, हे राम सिंह, पिटू सिंह, सुधीर सिंह, महेंद्र उपाध्याय, दीपक सिंह, आनंद गहमरी, मिथिलेश गहमरी आदि थे।